देवाधिदेव महादेव शिव शंभु की अगाध करुणा, द्वादश ज्योतिर्लिंग प्राकट्य एवं दैनिक महारुद्राभिषेक से परिपूर्ण महायज्ञ
समस्त पुराणों में भगवान शिव को आशुतोष—शीघ्र प्रसन्न होने वाला कहा गया है। शिव महापुराण की पावन संहिताएं मानव को मोह-माया, अकाल मृत्यु, असाध्य रोगों और जन्म-मरण के चक्र से मुक्ति दिलाने में समर्थ हैं।
पूज्य आचार्य सुनील पाण्डेय जी के सानिध्य में आयोजित शिव महापुराण कथा में प्रतिदिन प्रातः काल वैदिक ब्राह्मणों द्वारा महारुद्राभिषेक एवं पार्थिव शिवलिंग पूजन संपन्न कराया जाता है। इसके पश्चात दोपहर के सत्र में शिव चरित्र की अमर कथा का अमृत पान कराया जाता है।
कलश यात्रा, वेदी पूजन, शिव पुराण की महिमा, पापी बिंदुग और उसकी पत्नी चंचुला का शिवलोक गमन आख्यान।
ब्रह्मा-विष्णु के मध्य विवाद, अनंत अग्निरूपी ज्योतिर्लिंग का प्राकट्य, केतकी पुष्प श्राप एवं लिंगार्चन विधि।
माता सती का जन्म, शिव से विवाह, दक्ष का अहंकार, सती का योगाग्नि में देहत्याग, वीरभद्र प्राकट्य एवं यज्ञ विध्वंस।
हिमालय राज के गृह माता पार्वती का अवतरण, घोर तपस्या, कामदेव दहन, सप्तर्षि संवाद, भव्य बारात एवं शिव विवाह महोत्सव।
तारकासुर वध, श्री गणेश जी की उत्पत्ति, गजमुख धारण, प्रथम पूज्य पद प्राप्ति एवं रिद्धि-सिद्धि विवाह।
सोमनाथ, मल्लिकार्जुन, महाकालेश्वर, ओंकारेश्वर, केदारनाथ, भीमाशंकर, काशी विश्वनाथ, त्र्यंबकेश्वर, वैद्यनाथ, नागेश्वर, रामेश्वरम एवं घृष्णेश्वर ज्योतिर्लिंगों का प्राकट्य।
मार्कंडेय ऋषि की शिव भक्ति, यमराज पर विजय, शिव तांडव स्तोत्र गान, महायज्ञ पूर्णाहुति एवं विशाल महाभंडारा।
पूज्य आचार्य सुनील पाण्डेय जी से तिथियां निर्धारित कराने हेतु आमंत्रण पत्र भेजें