गोस्वामी तुलसीदास जी विरचित श्रीरामचरितमानस के आलोक में मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्री रामचंद्र के आदर्श चरित्र का रसास्वादन
श्रीराम कथा केवल एक ऐतिहासिक गाथा नहीं, अपितु मानव जीवन को जीने की सर्वोच्च कला है। कलियुग के घोर संताप और मानसिक अशांति में जब पारिवारिक रिश्ते बिखर रहे हों, तब श्रीरामकथा ही समाज और परिवार को एक सूत्र में पिरोने वाली संजीवनी बूटी है।
पूज्य आचार्य सुनील पाण्डेय जी अपनी ओजस्वी एवं मधुर वाणी में जब श्रीरामचरितमानस की चौपाइयों का गान करते हैं, तो श्रोता भाव-विभोर होकर प्रेमाश्रु बहाने लगते हैं। आचार्य जी कथा के साथ-साथ वर्तमान समय में माता-पिता की सेवा, भाई-भाई का प्रेम, पति-पत्नी के धर्म और राष्ट्रभक्ति के व्यावहारिक सूत्रों को अत्यंत सरलता से समझाते हैं।
मातृशक्ति द्वारा कलश यात्रा, मंडप प्रवेश, पोथी पूजन, कागभुशुंडि-गरुड़ संवाद एवं तुलसीदास जी का मानस मंगलाचरण।
भगवान शिव की निष्काम भक्ति, सती जी की परीक्षा, पार्वती तपस्या एवं दिव्य शिव-पार्वती विवाह प्रसंग।
महाराज दशरथ का पुत्रकामेष्टि यज्ञ, कौशल्या नंदन का अवतरण "भये प्रगट कृपाला", भव्य जन्मोत्सव एवं बधाई गान।
विश्वामित्र आगमन, अहल्या उद्धार, जनकपुर प्रवेश एवं सिया-राम प्रथम मिलन का अलौकिक दर्शन।
शिव धनुष भंजन, परशुराम-लक्ष्मण संवाद, भव्य सीता-राम विवाह उत्सव, बाराती स्वागत एवं बधाई उत्सव।
मंथरा कुटिलता, कैकेयी कोपभवन, दशरथ विलाप, राम वनवास एवं केवट का अनन्य प्रेम "मांगी नाव न केवटु आना"।
चित्रकूट में राम-भरत मिलन की पराकाष्ठा, पंचवटी वास, शबरी भक्ति, हनुमान मिलन एवं लंका दहन।
सेतुबंध रामेश्वरम स्थापना, मेघनाद वध, लक्ष्मण मूर्छा, संजीवनी बूटी, कुंभकर्ण-रावण उद्धार एवं अधर्म पर धर्म की विजय।
अयोध्या वापसी, पुष्पक विमान स्वागत, भव्य श्री राम राज्याभिषेक "दैहिक दैविक भौतिक तापा, राम राज नहिं काहुहि ब्यापा", महाहवन, पूर्णाहुति एवं महाप्रसाद भंडारा।
पूज्य आचार्य सुनील पाण्डेय जी से तिथि निर्धारण हेतु आज ही संपर्क करें