॥ सत्यं ज्ञानमनन्तं ब्रह्म ॥
सत्य ही ज्ञान है, सत्य ही अनंत परब्रह्म है। सत्य का आचरण ही ईश्वर की सच्ची आराधना है।

सत्यनारायण व्रत का मूल संदेश

हिंदू परिवारों में सत्यनारायण भगवान की कथा सर्वाधिक प्रचलित है। किंतु प्रायः लोग इसे केवल एक कर्मकांड मान लेते हैं और कथा के मूल मर्म को भूल जाते हैं। स्कंद पुराण के रेवाखंड में वर्णित इस कथा का केंद्रीय भाव है—'संकल्प की रक्षा और सत्य का पालन'।

पंजीरी एवं पंचामृत महाप्रसाद का रहस्य

भगवान सत्यनारायण के प्रसाद में सवा सेर (या सवा के अनुपात में) गेहूं के भुने आटे में शक्कर, शुद्ध देसी घी, तुलसी पत्र, पंचमेवा और केले के टुकड़े मिलाकर 'पंजीरी' तैयार की जाती है। यह प्रसाद केवल भोग नहीं, अपितु आयुर्वेद की दृष्टि से भी शरीर को बल, ओज और सात्विक ऊर्जा प्रदान करता है। तुलसी पत्र के बिना भगवान विष्णु कोई भी भोग स्वीकार नहीं करते।

🚩 अपने गृह प्रांगण में सत्यनारायण कथा आयोजित कराएं