॥ ॐ त्र्यम्बकं यजामहे सुगन्धिं पुष्टिवर्धनम् । उर्वारुकमिव बन्धनान्मृत्योर्मुक्षीय मामृतात् ॥
हम त्रिनेत्रधारी भगवान शिव की आराधना करते हैं, जो सुगंधित हैं और समस्त जीवों का पोषण करते हैं। जैसे खरबूजा पकने पर बेल के बंधन से मुक्त हो जाता है, वैसे ही हम भी मृत्यु और संसार के बंधनों से मुक्त होकर मोक्ष को प्राप्त करें।

वेदों का संजीवनी महामंत्र

ऋग्वेद के सातवें मंडल में वर्णित महामृत्युंजय मंत्र को सनातन परंपरा में 'संजीवनी मंत्र' कहा गया है। ऋषि मार्कंडेय को अल्पायु का श्राप था, उनकी आयु मात्र १६ वर्ष थी। जब काल के दूत और स्वयं यमराज उनके प्राण हरने आए, तब बालक मार्कंडेय ने शिवलिंग से लिपटकर इस मंत्र का अखंड जप प्रारंभ कर दिया। महादेव ने साक्षात प्रकट होकर मार्कंडेय को चिरंजीवी होने का वरदान दिया।

शिव महापुराण कथा एवं महामृत्युंजय: समस्त ग्रह बाधाओं का निवारण

शिव महापुराण में स्पष्ट रूप से उल्लेख है कि महामृत्युंजय मंत्र का सवा लाख जप और पावन शिव महापुराण कथा का श्रवण कुंडली के मारकेश, कालसर्प दोष, शनि की साढ़ेसाती एवं असाध्य रोगों को जड़ से नष्ट कर देता है। भगवान शिव की कथा का श्रवण परिवार में दीर्घायु, स्वास्थ्य और अगाध शांति की स्थापना करता है। हमारे प्रामाणिक वैदिक दोष निवारण अनुष्ठान के माध्यम से अपने संकटों का शास्त्रोक्त समाधान प्राप्त करें।