॥ जो यह पढ़ै हनुमान चालीसा । होय सिद्धि साखी गौरीसा ॥
जो भी प्राणी श्रद्धापूर्वक हनुमान चालीसा का पाठ करता है, उसे समस्त सिद्धियां प्राप्त होती हैं; इसके साक्षी स्वयं देवाधिदेव भगवान शिव हैं।

४० चौपाइयों में छुपा महामंत्र

जब मुगल बादशाह अकबर ने गोस्वामी तुलसीदास जी को कारागार में बंदी बना लिया था, तब तुलसीदास जी ने कारावास में रहकर संकटमोचन पवनपुत्र हनुमान जी की स्तुति में इन चालीस चौपाइयों की रचना की थी। चालीसा पूर्ण होते ही विशाल वानर सेना ने राजमहल घेर लिया और अंततः बादशाह को नतमस्तक होना पड़ा।